logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

ऐन समय पर एयर इंडिया की फ़्लाइट हुई डिले,नागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का फूट पड़ा गुस्सा


नागपुर:सोमवार रात नागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल एयर इंडिया की नागपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का समय ऐन वक्त पर बदल दिया गया जिससे ग़ुस्साये यात्रियों ने हंगामा किया और विमानन सेवा देने वाली कंपनी के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की,यात्रीय सोमवार रात फ़्लाइट के शेड्यूल समय पर एयरपोर्ट पहुंचे। यहाँ यात्रियों का चेक इन कराया गया लेकिन तय समय पर भी फ़्लाइट के रवाना नहीं होने पर यात्रियों में नाराजगी व्यक्त की,यात्रियों को करीब पांच घंटे एयरपोर्ट पर इंतज़ार करना पड़ा.यात्रियों ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गुस्सा व्यक्त किया।
नागपुर से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI0630 सोमवार रात 8 बजकर 20 मिनट पर नागपुर से मुंबई के लिए रवाना होने वाली थी। यात्रा के लिए यात्री तय समय पर नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। चेक इन करने के बाद ऐन वक़्त पर फ्लाइट का समय बदले जाने की जानकारी यात्रियों को दी गई। फ्लाइट के समय में बदलाव क्यों किया गया इसकी जानकारी यात्रियों को नहीं बताई गई। यात्री रात भर एयरपोर्ट पर इंतज़ार करते रहे. यात्रियों को बताया गया था कि विमान देर रात आएगा लेकिन वह नहीं आया। यात्रियों को हुई काफी परेशानी के बाद मंगलवार सुबह दस बजे यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने की व्यवस्था की गई.