logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तुमाने के आरोप पर भड़के अजित पवार, चैलेंज देते हुए कहा- साबित करें तो छोड़ दूंगा राजनीति


नागपुर: शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार पर वित्त मंत्री रहते पैसे लेकर काम करने का आरोप लगाए हैं। तुमाने के इस आरोप पर पवार भड़क गए हैं। उन्होंने शिवसेना नेता को चैलेंज देते हुए लगाए आरोप को साबित करने को कहा है। इसी के साथ यह भी कहा कि, साबित हो गया तो राजनीति छोड़ दूंगा। 

क्या कहा था कृपाल तुमाने ने?

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तुमाने ने कहा था कि, “अजीत पवार को हमें बताना चाहिए कि जब वे वित्त मंत्री थे तो उन्होंने कितने खोखे लिए। अजित पवार खोखे के बिना काम नहीं करते थे। जो लोग सोते समय और सुबह उठकर खोखे को देखते हैं, वे खोखे की ही बात करते हैं, दादा बिना पैसे लिए काम नहीं करते थे।”

पवार ने दिया साबित करने का चैलेन्ज 

शिवसेना नेता के लगाए आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "तुमाने या राज्य का कोई भी व्यक्ति यह साबित कर देगा तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। वहीं साबित नहीं हो पाया तो कल से सांसद घर बैठेंगे। पर ऐसा आरोप मुझपर नहीं लगाना।"  उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र के सभी विधायकों से पूछिए कि मेरी कार्यशैली कैसी थी।"