logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुंबई से लौटे अजित पवार के समर्थकों का रेलवे स्टेशन में हुआ स्वागत


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शुरू घटनाक्रमों के बीच अजित पवार के गुट ने पार्टी के भीतर संगठनात्मक बदलाव करना शुरू कर दिए है.राज्य भर में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता बड़े नेताओं की ही तरह दो गुटों में बंटे नज़र आ रहे है.नागपुर में भी संगठनात्मक रूप से कुछ बदलाव किये गए है और अजित पवार के गुट द्वारा अपने समर्थकों को जिम्मेदारियां दे रहे है.पार्टी में जो कुछ घटनाक्रम चल रहे है उसे लेकर नागपुर शहर के कुछ प्रमुख कार्यकर्ता मुंबई गए हुए थे.इन्ही कार्यकर्ताओं में से अजित पवार के समर्थक कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह ट्रेन से वापस नागपुर लौटे। इन कार्यकर्ताओ में कई प्रदेश तो कई जिला या अन्य इकाइयों में पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है.शुक्रवार सुबह इन कार्यकर्ताओं ने वापस लौटने पर रेलवे स्टेशन में गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया.इन कार्यकर्ताओं के अनुसार वो अजित पवार के निर्देश पर शहर में पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।