logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उपराजधानी पहुंचेंगे अजित पवार, सीएम शिंदे और फडणवीस भी रहेंगे मौजूद


नागपुर: चाचा शरद पवार के साथ बगावत करने और उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद अजित पवार मंगलवार को पहली बार उपराजधानी नागपुर पहुंचने वाले हैं। पवार के साथ दूसरे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे। ज्ञात हो कि, देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को दो दिन की यात्रा पर नागपुर पहुंचने वाली है। महामहिम के स्वागत के लिए तमाम नेता नागपुर पहुंचने वाले हैं। 

वज्रमुठ सभा के लिए पहुंचे थे नागपुर 

अजित पवार आखिरी बार नागपुर 16 अप्रैल 2023 को महाविकास अघाड़ी की आयोजित वज्रमुठ सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उस समय अजित पवार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर इस सभा में पहुंचे थे। इस दौरान सभा में पवार ने भाषण भी किया था और राज्य-केंद्र सरकार पर तीखा हमला भी बोला था।