logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: अजनी शेड ने की लोको क्रू के लिए विशेष ग्रीष्मकालीन सुविधाओं की व्यवस्था


नागपुर: गर्मी के मौसम में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से, मध्य रेलवे के अजनी इलेक्ट्रिक लोको शेड ने कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। इन सुधारों का मुख्य उद्देश्य गर्मी के प्रभाव को कम करना और रेल परिचालन की दक्षता को बढ़ाना है।

अजनी शेड ने 134 इंजनों में कैब एयर कंडीशनर की स्थापना की है, जिनमें 45 डब्ल्यूएपी-7 और 89 डब्ल्यूएजी-9 लोकोमोटिव शामिल हैं। इन एयर कंडीशनरों का अनुरक्षण अभियान गर्मी के मौसम में चालू रखा जाएगा। इसके साथ ही, 169 और इंजनों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

लोको पायलटों के आराम को ध्यान में रखते हुए, कम शोर वाले कैब पंखे लगाए गए हैं और सन वाइजर फिल्म लगाकर लुकआउट ग्लास की दृश्यता को बेहतर किया गया है। इसके अलावा, लंबी यात्रा के दौरान थकान कम करने के लिए एडजस्टेबल सीटों की व्यवस्था की गई है। स्वच्छता के लिए 27 डब्ल्यूएजी-9 इंजनों में वॉटरलेस यूरिनल लगाए गए हैं।

रात्रि में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, 33 यात्री लोकोमोटिव में एलईडी हेडलाइट्स स्थापित की गई हैं। इसके अलावा, लुकआउट ग्लास में सुधार करते हुए, वंदे भारत प्रकार का लुकआउट ग्लास एक यात्री इंजन में परीक्षण के रूप में लगाया गया है। इन ग्रीष्मकालीन सुधारों के जरिए, अजनी शेड ने लोको क्रू की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे कर्मचारियों के कार्य वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।