logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंबादास का फडणवीस पर बड़ा आरोप, कहा- DCM ने पाले ठेकेदार, बोगस कोयले से बिजली उत्पादन हो रही बाधित


नागपुर: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा आरोप लगाया है। दानवे ने कहा कि, "बिजली के उत्पादन में बोगस कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये सभी उपमुख्यमंत्री फडणवीस के पाले हुए हैं। इससे राज्य के बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। शिवसेना उद्धव गुट की नागपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जहां बोलते हुए यह बात कही।

दानवे ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के उद्घाटन किया हुआ बिजली संयंत्र पांच बार बंद हो चुका है। बिजली संयंत्र में बोगस कोयला इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सब राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पाले हुए ठेकेदार है।" उन्होंने आगे कहा, "इन बिजली संयंत्रों में बोगस कोयला इस्तेमाल किया जा रहा है।"

शहर के कानून व्यवस्था पर ही दानवे ने फडणवीस को घेरा। उन्होंने कहा, “क्राइम रेट की श्रेणी में नागपुर देश में छठे स्थान पर है। वहीं बाल अपराध में इसका स्थान दूसरा है। यहां रोजाना खून और देसी कट्टे के मामले बहुत आसान है। इस राज्य के गृहमंत्री नागपुर होने के बावजूद सबसे ज्यादा क्राइम इसी शहर में हो रही है। ये लोग देश और राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन अपना गांव तक नहीं संभाल पा रहे हैं।”