logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

25 मई को नागपुर आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, कई योजनाओं का करेंगे भूमिपूजन


नागपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 मई को नागपुर दौरे पर आने वाले हैं। अपने इस दौरे के दौरान शाह नागपुर में प्रस्तावित कई योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

गृहमंत्री 25 मई को शाम को नागपुर पहुचेंग। रात में आराम करने के बाद गृहमंत्री 26 मई को चिंचोली में बनने वाले नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे। इसी के साथ राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में स्वस्ति निवास का भी भूमिपूजन करेंगे।

विभागीय आयुक्त ने की बैठक

गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने इसको लेकर बैठक की। बैठक में सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बिदरी ने अधिकारियों को सभी तैयारी समय पर पुरी करने का आदेश दिया।