logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

18 फ़रवरी को नागपुर दौरे पर अमित शाह, जाएंगे संघ मुख्यालय और दीक्षाभूमि


नागपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 फ़रवरी को नागपुर दौरे पर आने वाले हैं। अपने इस दौरे के दौरान शाह शहर के अंदर विविध कार्यकर्ताओं में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कही।

शाह के दौरे को लेकर जिला भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष बावनकुले की अगुवाई में यह बैठक हुई। जिसमें शहर भाजपा के सभी प्रमुख अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बावनकुले ने दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि, शाह अपने इस दौरे के दौरान संघ मुख्यालय में जाकर मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे इसी के साथ वह दीक्षाभूमि में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे। इसी के साथ रेशमबाग स्थित भट सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।