logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

परमबीर सिंह के निलंबन वापसी पर अनिल देशमुख ने उठाया सवाल, कहा- मुझे फंसाने पर सरकार ने दिया गिफ्ट


नागपुर: मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के निलंबन वापसी का पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने विरोध किया है। मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा कि, “परमबीर सिंह ने उन्हें झूठे मामले में फंसाया है। इसी के बदले के स्वरूप में भाजपा सरकार (BJP Government) ने परमबीर को गिफ्ट दिया है।” इसी के साथ देशमुख ने आने वाले समय में इस मामले पर विस्तार से खुलासा करने की बात कही है।

शिंदे फडणवीस सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए देशमुख ने कहा, “मुझे फंसाने के लिए मुंबई के पूर्व कमिश्नर का इस्तेमाल राज्य की मौजूदा सरकार ने किया। इस काम के लिए उन्हें गिफ्ट देते हुए उनका निलंबन वापस लेते हुए सर्विस में उनकी वापसी कराई गई है।” वहीं इस मामले को वर्किंग कमेटी में उठाने की बात कहते हुए देशमुख ने जल्द ही प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी देंगे ऐसा भी कहा। 

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों राज्य सरकार ने सिंह के निलंबन को सरकार ने वापस ले लिया था। सरकार ने कैट समिति की सिफारिशों पर यह निर्णय लेने की बात कही। खास है की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भी इस पूरे मामले को स्क्रिप्टेड क़रार दिया है। जबकि राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी थी की सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद परमबीर की नियुक्ति सरकार द्वारा की गई है।