logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"किसी ने नहीं दबाया उनका मुँह, जो बोलना हो बोल सकते", बावनकुले के बयान पर बोले अनिल देशमुख


नागपुर: अनिल देशमुख को लेकर भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बयान के बाद अनिल देशमुख का भी बयान सामने आया है.बावनकुले ने मंगलवार को ही नागपुर में कहां था की विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले जो कुछ हुआ उसके बारे में अगर वो बोलेंगे तो देशमुख के पैर ज़मीन में धंस जायेंगे। इसका जवाब देते हुए देशमुख ने कहा की बावनकुले ने उनके जिस बयान पर यह बात बोली उसका रिफरेंस उन्हें नहीं पता है. फिर भी वो एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष है उन्हें जो बोलना है बोल सकते है किसने रोका है,किसी ने उनका मुँह थोड़ी दबाकर रखा है.

देशमुख के मुताबिक वर्धा में आयोजित सभा में शरद पवार की मौजूदगी में उन्होंने कहा था " अगर ढाई साल पहले उन्होंने समझौता कर लिया होता तो उन पर जेल जाने की नौबत नहीं आती" देशमुख ने यह भी कहा की यह बात बावनकुले से जुडी हुई हुई नहीं थी लेकिन जिससे जुडी हुई है उसे जरूर समझ में आयी होगी। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया की उन्होंने कभी भाजपा में शामिल होने का मन बनाया था.