logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव-फडणवीस विवाद पर बोले अनिल देशमुख, कहा- राज्य में इतने निचले स्तर की बयानबाजी कभी नहीं हुई


नागपुर: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच विवाद वाक युद्ध दिन ब दिन बढ़ता जारहा है। इस दौरान दोनों नेताओं की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ जोरदार बयान बाजी की जारही है। विवाद इतना बढ़ गया है कि, एक दूसरे पर हमला करने के दौरान शब्दों की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा जारहा है। वहीं दोनों नेताओं के बीच चल रहे इस युद्ध पर राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता अनिल देशमुख ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सोमवार को नागपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा कि, “दोनों राज्य के वरिष्ठ नेता है। दोनों के बीच जिस तरह की बयानबाजी चल रही है। वह बेहद ही निचले स्तर की जारही है। महाराष्ट्र की यह संस्कृति नहीं, न ही ऐसा पहले कभी किया गया।”

अधूरी जानकारी एक आधार पर फडणवीस दे रहे बयान 

एनसीपी में ओबीसी नेताओं को लेकर फडणवीस के बयान पर भी देशमुख ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कई ओबीसी नेताओं को आगे लाने का काम किया है। जिसमें छगन भुजबल, सुनील तटकरे, अदिति तटकरे का नाम शामिल है। वहीं एक खुद मैं भी हूँ। सभी को मंत्री सहित पार्टी में प्रमुख पद दिया। उपमुख्यमंत्री लगातार झूठे आरोप लगा रहे हैं। अधूरी जानकारी के आधार पर वह ऐसे बयान दे रहे हैं।”