logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

SFS स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पालकों के लिए एनुअल प्रोग्राम का हुआ आयोजन


नागपुर: शहर के प्रमुख आईसीएसआई बोर्ड स्कूलों में से एक एसएफएस स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस (SFS School Excellence) ने अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों के लिए एनुअल प्रोग्राम (Annual Program) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नागपुर शहर के आर्कबिशप इलियास जोसेफ गोंजाल्विस शामिल हुई। इसी के साथ बॉलीवुड सिंगर निखिल जॉर्ज पॉल सहित स्कूल के मुख्याध्यापक सर. पुष्प और उप मुख्याध्यापक प्रतीक माइकल भी मौजूद रहे। 

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्कूल के मैनेजर विवियन लोबो ने बताया कि, “पिछले दो साल कोरोना के कारण रिश्तों में तनाव आ गया था। उसी को दूर करने के लिए हमने अपने छात्रों के परिजनों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को हमने 'रिश्तो के फरिश्ता' थीम के तहत किया।” लोबो ने आगे बताया कि, "इस थीम को रखने के पीछे मुख्य मकसद तनाव की स्थिति से गुजर रहे रिश्तों में से तनाव को दूर कर उन्हें मजबूत करना था।"