logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

आशीष देशमुख बिन पेंदी का लोटा, विजय वडेट्टीवार बोले- उनकी बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए


नागपुर: ओबीसी के अपमान को लेकर कांग्रेस (Congress) दो भागो में विभाजित होती नजर आरही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान को कुछ नेता जहां राहुल से माफ़ी की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव आशीष देशमुख (Ashish Deshmukh) ने राहुल से ओबीसी समाज का अपमान करने को लेकर माफ़ी की मांग की है। देशमुख की इस मांग पर पार्टी विधायक विजय वडेट्टीवार (VIjay Vadettiwar) ने प्रतिकिया दी है।

शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "आशीष देशमुख बिन पेंदी का लोटा है। वह क्या बोलते हैं उससे ज्यादा मतलब नहीं। वह किसी को क्या कहेंगे पता नहीं। उनकी भाव और भूमिका पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहिए।"

क्या कहा था देशमुख ने?

ओबीसी के मुद्दे पर पत्र लिखकर देशमुख ने राहुल से समाज से माफ़ी मांगने की मांग की थी। देशमुख ने कहा था कि, "2019 में अगर गलती से कुछ शब्द उनसे निकल गए होंगे, तो उसको देखते हुए एक बहुत बड़ा ओबीसी समाज अगर नाराज है, तो निश्चित तौर पर राहुलजी माफ़ी मांगे। यही हमारी मांग रहेगी। किसी समाज को चोर कहना ये निश्चित तौर पर गंवारा नहीं है। इसके पहले भी राहुल ने विभिन्न दो मसलों में माफ़ी मांगी है और यहाँ पर तो ओबीसी समाज की बात है। राहुलजी अगर माफ़ी मांगते है तो उनकी प्रतिमा और उभर कर आयेगी। और ये समुचा जो प्रकरण चल रहा है, ये शांत होने में कांग्रेस को मदद होगी।”