logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मंत्री बनने के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे बाबाराव आत्राम, बोले- अजित पवार ही हमारे अध्यक्ष


नागपुर: शिंदे-फडणवीस सरकार(Shinde-Fadnavis Government) में मंत्री बनने के बाद पहली बार गुरुवार को बाबाराव आत्राम (Babaram Atram) नागपुर पहुंचे। नागपुर एयरपोर्ट पर बोलते हुए कहा कि, "राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का एक ही अध्यक्ष है। वह है अजित पवार (Ajit Pawar)। चुनाव कर उनको अध्यक्ष बनाया गया है। हम अन्य किसी को अध्यक्ष नहीं मानते हैं।" वहीं शिंदे गुट में नाराजगी की चर्चाओं पर आत्राम ने कहा कि, हम सभी मिलकर अब काम करेंगे। 

शरद पवार गुट की दिल्ली में बैठक को लेकर पूछे सवाल पर आत्राम ने कहा, "वहां क्या चल रहा हमें नहीं पता। असली एनसीपी हम है। हमारे पास 40 विधायकों का समर्थन है। आने वाले कुछ दिनों में 50 हो जायेंगे। हम सभी मिलकर विदर्भ और राज्य का विकास करेंगे यह लक्ष्य है।"

गडचिरोली और विदर्भ का विकास पहला लक्ष्य

अजित गुट को विभागों के बटवारे को लेकर पूछे सवाल पर मंत्री आत्राम ने कहा, “विभागों का जब बंटवारा होगा तब होगा। वहीं जो भी मिलेगा उसके माध्यम से गडचिरोली और विदर्भ का विकास करना और न्याय देना पहला लक्ष्य है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, मंत्री के तौर पर कैसे न्याय देना है वह मुझे मालूम है।”