logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बच्चू कडु ने अजित पवार का किया विरोध, उदय सामंत बोले- सीएम शिंदे जो फैसला लेंगे वो सभी को मान्य रहेगा


नागपुर: राज्य सरकार में अजित पवार और उनके विधायकों के सरकार में शामिल होने के बाद से शिंदे समर्थक विधायकों में उठापठक शुरू है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री पवार ने वित्त मंत्रालय पर दावा कर दिया है। पवार के इस दावे पर प्रहार प्रमुख बच्चू कडु ने विरोध करना शुरू कर दिया है। कडु के इस विरोध पर उद्योग मंत्री उदय सामंत ने जवाब दिया है। सामंत ने कहा है कि, "इस तरह के विरोध का कोई कारण नहीं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जो फैसला लेंगे वो सभी को मान्य रहेगा।"

उदय सामंत एक दिन के नागपुर दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने नागपुर के कारोबारियों से मुलाकात की। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही। सामंत ने कहा, “किसी एक विधायक ने अपने मन की कोई बात कही तो वो पार्टी का मत नहीं हो सकता। हम सब का सीएम शिंदे पर भरोषा है वो जो फैसला लेंगे वो हमारे फायदे का होगा।”

विधायक नहीं चाहते पवार को मिले वित्त विभाग 

अजित पवार को वित्त मंत्रालय दिए जाने की संभावना के बीच इस निर्णय के खिलाफ विरोध के स्वर भी उठ खड़े हुए है। बच्चू कडू ने इसका सार्वजनिक रूप से विरोध किया है। बच्चू ने कहा था कि, अजित पवार को वित्त मंत्री पद न मिले ज्यादातर विधायकों की यही इच्छा है.इसके पीछे की वजह पूर्व में विधायकों को मिले अनुभव है। ज्यादातर विधायकों के मन में पवार के वित्त मंत्री बनाने को लेकर भय का माहौल है की कही फिर से स्थिति पुराने जैसी न हो जाये जिसमे विधायकों को विकास निधि के लिए तरसना पड़े।"