logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पहुंचा बालू धानोरकर का शव, पत्नी प्रतिभा और बेटे भी रहे साथ; आज वरोरा में किया जाएगा अंतिम संस्कार


नागपुर: चंद्रपुर के सांसद रहे बालू धानोरकर (Late. Balu Dhanorkar) का शव नागपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। एयर एम्बुलेंस के जरिये धानोरकर का शव उपराजधानी लाया गया। इस दौरान उनकी पत्नी प्रतिभा धानोरकर (Pratibha Dhanorkar) और उनका बेटा भी साथ दिल्ली से नागपुर पहुंचे। एअरपोर्ट से एम्बुलेंस के जरिये उनके शव को वरोरा ले जाया गया, जहां शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

धानोरकर के शव को लेने के लिए एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता भी भारी संख्या में मौजूद रहे। विधायक सुनील केदार, विजय वडेट्टीवार, विकास ठाकरे सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस दौरान महाविकास अघाड़ी में शामिल उद्धव गुट के नेता भी वहां दिखाई दिए

प्रतिभा के साथ-साथ रही शिवानी वडेट्टीवार

धानोरकर के निधन से प्रतिभा धानोरकर पूरी तरह टूट गई है। इस दौरान विजय वडेट्टीवार की बेटी शिवानी वडेट्टीकार साथ में दिखाई दी। शिवानी दिल्ली से एयर एम्बुलेंस के जरिये प्रतिभा के साथ नागपुर पहुंची। इसके बाद वह उनके साथ ही कार से वरोरा के लिए निकल गई। 

चल रहा था किडनी का इलाज

धानोरकर का पिछले एक हफ्ते से किडनी का इलाज चल रहा था। 26 तारीख को नागपुर के एक निजी अस्पताल में उनका किडनी स्टोन का ऑपरेशन किया गया था। लेकिन इसके बाद एयर एम्बुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन इसके बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पिछले तीन दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे। वहीं आज सुबह ढाई बजे उनकी मौत हो गई। चार दिन पहले ही धानोरकर के पिता की भी मौत हो गई थी। वहीं बीमार होने के कारण वह उसमें शामिल नहीं हो पाए थे। वहीं अब उनकी मौत हो गई।