logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

राज्य में लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, हड़ताल और छुट्टी से नागरिकों की बढ़ेगी परेशानी


नागपुर/मुंबई: राज्य में आज से लगातार 4 दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 5-डे बैंकिंग सिस्टम समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी आज देशव्यापी हड़ताल पर हैं। इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार, 13 सितंबर को रविवार और 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के चलते महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र में बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर का यह सप्ताह परेशानी भरा रहने वाला है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने 5-डे बैंकिंग सिस्टम और अन्य मांगों को लेकर 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं और शाखाओं में होने वाला सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा।

इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के चलते महाराष्ट्र में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इस तरह महाराष्ट्र में 11 से 14 सितंबर तक लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहने की संभावना है।

बैंक यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। यूनियनों के अनुसार 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल का प्लान है। वहीं, अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है।