logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रेलवे स्टेशन पर बैटरी कार अनियंत्रित, तीन यात्रियों को टक्कर, महिला यात्री गंभीर घायल


नागपुर: रेलवे स्टेशन पर एक बैटरी कार के अनियंत्रित होने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक महिला यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा रेलवे स्टेशन पर दोपहर को उस वक़्त हुआ जब स्टेशन परिसर में चल रही बैटरी कार के चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया।

संतुलन बिगड़ने से कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ी और यात्रियों को टक्कर मारते हुए पोर्च से जा टकराई। इस हादसे के समय बैटरी कर में को महिला सवार थी जो कि इस हादसे के बाद घायल हुई है। हादसे में घायल चालक और यात्रियों को तुरंत मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। हालांकि, इस घटना ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या रेलवे प्रशासन बैटरी कार चालकों की मेडिकल जांच करता है? अगर हाँ, तो फिर मिर्गी से पीड़ित चालक को वाहन चलाने की अनुमति कैसे मिली? क्या यह सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं है? फिलहाल, राहत की बात यह है कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं, लेकिन यह घटना रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान लगा रही है।