logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

फडणवीस के बयान पर बोले बावनकुले, कहा- वह बिना सबूत कुछ नहीं बोलते


नागपुर: जब देवेंद्र फडणवीस बोलते हैं तो सोच समझ कर बोलते हैं सबूत के साथ बोलते हैं। वो कुछ भी कहकर भ्रम पैदा नहीं करते। वो कभी झूठ नहीं बोलते है जो कहते हैं सही ही कहते हैं। सुबह की शपथविधि पर किये खुलासे को लेकर पूछे सवाल पर बोलते हुए महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने यह बात कही। शनिवार को बावनकुले नागपुर पहुंचे, जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात काही।

बावनकुले ने कहा, “जब किसी परिवार में कोई बच्चा नहीं होता है। फिर दूसरे के बच्चे को लाकर उसका संस्कार किया जाता है। संभाजीनगर और धाराशिव के नाम परिवर्तन को लेकर ठाकरे गुट की भी यही राय है। इतने समय तक राज किया। मैंने तब नाम बदलने के बारे में नहीं सोचा था। हालांकि, सत्ता में रहते हुए वह अल्पमत में आगये तब इसे कैबिनेट में लेकर आए।”

अजित पवार डरे हुए हैं

बावनकुले ने कहा, “एमआईएम ने पहले ही इस तरह के नाम को संभाजीनगर में बदलने का विरोध किया था। वे कितना भी विरोध करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। नाम बदलकर संभाजीनगर और धाराशिव कर देना चाहिए था।” विधायक बावनकुले ने भी अजीत पवार की आलोचना करते हुए कहा कि इतने सालों के बाद यह लड़ाई खत्म हुई है और लोगों की इच्छा पूरी हुई है. दादा को डर है कि कहीं उनके नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल न हो जाएं. इसलिए उन्होंने कहा कि अजित पवार मध्यकाल की भाषा बोल रहे हैं।