logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचे छात्रों पर मधुमक्खियों ने किया हमला


चंद्रपुर:परीक्षा देने परीक्षा केंद्र में पहुंचे छात्रों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।  इस घटना में तीन छात्रों समेत शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.घटना राजुरा तहसील के पेलोरा स्थित संजय गांधी ज्युनियर कॉलेज की है.कॉलेज के प्रवेश द्वारा पर ही मधुमक्खियों ने यह हमला बोला जिसके बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया.जख्मी छात्रों को तुरंत इलाज के लिए काडोली स्थित प्राथमिक आरोग्य केंद्र में भर्ती करवाया गया.ज्ञात हो की इन दिनों उच्च माध्यमिक स्कूलों की परीक्षा शुरू है.बुधवार 1 मार्च को बारहवीं का रसायनशास्त्र विषय का पेपर था.पेपर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक के लिए तय था.पेपर देने के लिए स्कुल पहुंचे छात्रों पर केंद्र के मुख्य गेट पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में तीन छात्र गंभीर रूप से जख्मी हुए है.घटना के बाद तुरंत ही एम्बुलेंस बुलाकर छात्रों को अस्पताल ले जाया गया.इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर परीक्षा केंद्र में परीक्षा आधे घंटे देरी से शुरू हुई.