logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

2024 लोकसभा चुनाव से पहले मिहान में एक लाख रोजगार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान


नागपुर: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। गडकरी ने कहा कि, "अगले लोकसभा चुनाव के पहले नागपुर के मिहान में एक लाख रोजगार पैदा करूँगा।" रविवार को आयोजित रोजगार मेला में बोलते हुए उन्होंने यह ऐलान किया।

गडकरी ने कहा, "रोजगार बहुत महत्वपूर्ण विषय है। उसके लिए हमें उद्योगों को लाना होगा, पर्यटन क्षेत्र का विकास करना होगा। इसके जरिए ही हम और रोजगार सृजित कर सकते हैं।"  उन्होंने कहा, " रोजगार होगा तो ही गरीबी दूर होगी, सबका आर्थिक विकास होगा और ऐसा होने पर ही विदर्भ और नागपुर का विकास होगा।"

गडकरी ने कहा, "मिहान में अब तक 87 हजार को रोजगार दिया जा चुका है। इसमें और भी नई कंपनियां आ रही हैं और भविष्य में रोजगार सृजित होंगे। नागपुर एमआईडीसी में भी 11 हजार लोगों को रोजगार मिला है। मैंने जो गतिविधियां और उद्योग शुरू किए हैं, उनका डेढ़ हजार करोड़ का कारोबार है। और इससे पंद्रह हजार लोगों को रोजगार मिला है। इसलिए रोजगार एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है।