logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मोटर ड्राइविंग स्कूल पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, बिना अनुमति चल रही चार कारों को किया जब्त 


नागपुर: प्रदेश परिवहन विभाग ने गुरुवार को शहर की ड्राइविंग स्कूलो पर बड़ी कार्रवाई की है। आरटीओ ने बिना अनुमति प्रशिक्षण में इस्तेमाल की जा रही चार डुयल कंट्रोल करो को जब्त किया। वहीं नियम और शर्तों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ चालान जारी किया गया। 

ज्ञात हो कि, पिछले कई समय से आरटीओ को शिकायत मिल रही थी कि, शहर के अंदर मौजूद मोटर ड्राइविंग स्कूल नियमों का पालन नहीं करते हुए काम कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर गुरुवार को गुरुवार को मोटर वाहन निरीक्षक विजय सिंह राठौड़ और सहायक मोटर वाहन निरीक्षक यश वाघमारे उड़न दस्ते ने विभिन्न मोटर ड्राइविंग स्कूल के वाहनों का औचक निरीक्षण किया। 

इस इस दौरान श्री साईं, दिव्या, मारुति और मातोश्री ड्राइविंग स्कूलों में बिना अनुमति दोहरे कंट्रोल वाली कारें दिखाई दी। वहीं कारो की जांच करने पर फिटनेस प्रमाणपत्र, पीयूसी सहित इंश्योरेंस समाप्त मिले। इसी के साथ उनमें बिना अनुमति बदलाव किया गया। इसके बाद तुरंत सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया। वहीं श्रीमाई ड्राइविंग स्कूल, बाबा ड्राइविंग स्कूल और गुरुवंदन ड्राइविंग स्कूल व अन्य के चालान काटे गए।