logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुंबई जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे ने दुरंतो एक्सप्रेस में बढ़ाए स्लीपर के चार कोच


नागपुर: नागपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। जिसके तहत मध्य रेलवे ने दुरंतो एक्सप्रेस में स्लीपर के चार कोचों को बढ़ा दिया है। इस निर्णय के बाद ट्रेन में स्लीपर कोचों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। वहीं थर्ड ऐसी की चार बोगियों को कम कर दिया गया है। नॉन-ऐसी डब्बो में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णाय लिया गाय है।

ज्ञात हो कि, दुरंतो में पहले स्लीपर के छह कोच हुआ करते थे, लेकिन जुलाई महीने में रेलवे ने चार बोगियों को कम कर उनकी जगह ऐसी के कर दिए थे। जिसके बाद ट्रेन में केवल दो ही डब्बे नॉन ऐसी के रह गए थे। वहीं थर्ड ऐसी की संख्या बढ़कर 11 से 15 हो गई। रेलवे के इस निर्णय के कारण यात्रियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। 

बोगियों की संख्या कम होने और कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को निचे बैठकर सफर करना पड़ा रहा था। जिसको लेकर दो पिछले हफते यूसीएन ने खबर भी चलाई थी। वहीं गुरुवार को मध्य रेलवे ने यात्रियों की असुविधा को देखते हुए दोबारा सिलपर कोचों की संख्या बढ़कर छह कर दी। रेलवे के इस निर्णय से नागपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। 

कई ऐसी कोच जारहे थे खाली 

रेलवे ने अपनी आमदनी बढ़ाने की दृष्टि से दुरंतो में स्लीपर कोचों को थर्ड ऐसी डब्बो से बदला था, लेकिन उन्हें उम्मीद के मुताबिक़ वह परिणाम नहीं मिला। एक तरफ जहां स्लीपर डब्बे कम होने के कारण यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी। वहीं ऐसी ऐसी डब्बे एक्का-दुक्का यात्रियों के साथ जारहे थे। इसको देखते हुए यात्रियों द्वारा ट्रेन में स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग की जारही थी।