logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सोयाबीन उत्पादक किसानों को केंद्र सरकार से बड़ी राहत, फसल नमी के प्रतिशत को 12 से बढाकर किया 15 प्रतिशत


नागपुर: सोयाबीन उत्पादक किसानों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने खरीद के नियमों में ढील देते हुए सोयाबीन में नमी की मात्रा को 12 से बढाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए दी। इसी के साथ कृषि मंत्री ने टमाटर, प्याज और आलू को भी एमएसपी के दायरे में लाने और उसमें भावांतर योजना लागू करने का ऐलान किया। 

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, "केंद्र सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सोयाबीन खरीद के नियमों में ढील दी है। खरीफ 2024-25 सीजन में मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत सोयाबीन की खरीद में नमी की मात्रा 15 प्रतिशत तक स्वीकार की जाएगी, जो पहले 12 प्रतिशत तक थी। हमने किसानों की तरफ से आ रही मांग के आधार पर यह फैसला लिया गया है।" सिंह ने आगे कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार का संकल्प किसान का कल्याण है। सभी किसानों का सोयाबीन समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।"

प्याज, आलू और टमाटर पर भी एमएसपी 
इसी के साथ कृषि मंत्री ने प्याज, आलू और टमाटर को लेकर भी अहम्