logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पंढरपुर जाने वाले वारकरियों को बड़ी राहत, उपराजधानी से रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेन 


नागपुर: पंढरपुर जाने वाले वारकरी समुदाय के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिसके तहत रेलवे ने नागपुर, अमरावती और खामगांव से विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 25 जून से एक जुलाई तक यह विशेष ट्रेन शुरू की जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर पंढरपुर के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की थी। 

आषाढ़ी एकदशी यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पंढरपुर पहुंचते है.विदर्भ से भी हजारों की संख्या में भक्त विट्ठल-रखूमाई के दर्शन के लिए पंढरपुर पहुंचते है। भक्तो की यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेल विभाग ने नागपुर, अमरावती और खामगांव से पंढरपुर के लिए विशेष ट्रेने शुरू किये जाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने विशेष ट्रेन शुरू किये जाने का निवेदन रेल विभाग से किया था। यह तीनों ट्रेने विदर्भ के अधिकतर जिलों से होकर पंढरपुर जाएंगी।

रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, 

नागपुर से मिराज:

  • ट्रेन नंबर 01205 संख्या वाली ट्रेन 25 और 28 जून को नागपुर से सुबह आठ बजके 50 मिनट पर छूटेगी और दूसरे दिन 11.50 बजे मिराज पहुंचेगी। 
  • ट्रेन नंबर 01206 स्पेशल मिराज से 26 और 29 को दोपहर 12.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12.25 बजे नागपुर पहुंचेगी। 
  • ट्रेन में दो तृतीय वातानुकूलित, 9 स्लीपर, नौ जनरल और 2 सामान सह गार्ड कुल 20 डब्बे होंगे। 

नागपुर से पंढरपुर:

  • ट्रेन नंबर 01207 स्पेशल 26 व 29 को नागपुर से 08.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.00 बजे पंढरपुर पहुंचेगी। 
  • ट्रेन संख्या 01208 स्पेशल 27 व 30 तारीख को पंढरपुर से 17.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.25 बजे नागपुर पहुंचेगी। 
  • ट्रेन में एक प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, दो तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 10 स्लीपर, 2 सामान-सह-गार्ड सहित 7 साधारण द्वितीय श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।