logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाना पटोले के इस्तीफे पर शिवाजीराव मोघे का बड़ा बयान, कहा- लगता नहीं.........


नागपुर: कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) के खिलाफ पार्टी के एक धड़े ने मोर्चा खोला हुआ है। वह लगातार आलाकमान से पटोले को हटाने की मांग कर रही है। इसी बीच यह भी जानकारी सामने आई की विरोधी गुट दिल्ली में आलाकमान से मिलने पहुंच गया है। हालांकि इस गुट में शामिल शिवाजीराव मोघे (Shivajirao Moghe) ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, "वर्तमान में ऐसी कोई स्थिति नहीं दिख रही जिससे पटोले को हटाया जाए।"

मोघे ने कहा, "पद से हटाना किसी के हाथ में नहीं है और न ही किसी के कहने से हटाया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी में एक व्यवस्था है, जिसके मुताबिक काम होता है. वे इसे कांग्रेस प्रणाली की तरह कर रहे हैं।"

अप्रैल में राहुल-प्रियंका गांधी की रैली

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, "कांग्रेस पार्टी का हेड ऑफिस दिल्ली में है, इसलिए हमें आना पड़ता है। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के सदस्यों और देश भर के अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। हम उसके लिए दिल्ली आए थे।"  उन्होंने कहा, "केंद्र द्वारा हम यानी आदिवासियों के साथ किया गया अन्याय हमारे अस्तित्व को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। हम 14 अप्रैल या उसके बाद सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। हम संसद में आदिवासियों के मुद्दे को उठाने का अनुरोध करेंगे।"

मोदी राज में लागू नहीं हुआ पेसा एक्ट

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मोघे ने कहा, "25 से ज्यादा सरकारी कंपनियों को सरकार बेच चुकी है। सौ से अधिक उद्योगों को निजी लोगों को हस्तांतरित कर दिया गया है। इससे सरकारी नौकरियों में रिक्तियां कम हुई हैं। जब से मोदी सरकार आई है, पेसा एक्ट लागू नहीं हुआ है। प्रदेश में जिन जगहों पर भाजपा की सरकार है, वहां यह कानून पहले ही समाप्त हो चुका है।"