logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लोहमार्ग पुलिस को बड़ी कामयाबी, ट्रेनों में चोरी करने वाली गैंग को पकड़ा


ट्रेन में चोरी करने वाली हरियाणा की सांसी नामक शातिर गैंग को नागपुर के लोहमार्ग पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह शातिर गैंग मौका मिलते ही ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की बैग से कीमती सामान उड़ाने की वारदातों को अंजाम देती थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 1 लाख रुपये से ज्यादा माल को भी बरामद किया है। लोहा मार्ग पुलिस ने नागपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक लॉज से गोपनीय जानकारी मिलने के बाद इस गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पिछले कुछ समय से ट्रेनों से यात्रियों के कीमती सामान चोरी होने की शिकायतें रेलवे पुलिस को मिल गई थी। पुलिस ने चोरी की जगहों वाले सभी रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे, जिसमें इस गैंग के बारे में सक्रिय होने की जानकारी लोहमार्ग पुलिस को लगी थी। पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी की कॉटन मार्केट के पास स्थित एक लॉज में यह गैंग रुकी हुई है जिसके बाद लोहमार्ग पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने छापा मारा हरियाणा की सांसी नामक इस गैंग के 6 शातिर सदस्यों को  गिरफ्तार किया है। 

पकड़े गए आरोपियों में राजकुमार मांगेराम, राजवीर सिंह, राजेंद्र कुमार, अमन कुमार, सुरेंद्र सींग, और नरेंद्र सिंह का समावेश है। सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वर्धा रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर यात्रियों के सामान को चुराने की बात कबूल की है. पुलिस ने उनके पास से करीब  एक लाख रुपयों से अधिक के माल को भी बरामद किया है। इस शातिर गैंग द्वारा और भी जगह कई वारदातों को अंजाम दिए जाने की जानकारी है जिसकी जांच भी लोहमार्ग पुलिस कर रही है।