logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने पर भाजपा हुई आक्रामक, कुलगुरु के कक्ष में किया आंदोलन


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में संविदा सफाई कर्मचारियों को बिना कारण नोटिस दिए निकलने का मुद्दा गर्मा गया है।  वहीं इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक हो गई है। सोमवार को पूर्व महापौर संदीप जोशी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन पहुंचे और कुलगुरु डॉ. सुभाष चौधरी के कक्ष में धरना देकर आंदोलन किया। इस दौरान जोशी के साथ भाजपा शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके, युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव शिवानी दानी सहित पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे। 

40 कर्मियों को बिना नोटिस निकाला 

विश्वविद्यालयके परिसर को साफ़-सफाई सहित विभिन्न कामों के लिए मुंबई की किसी कंपनी को ठेका दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने बिना नोटिस दिए हुए 40 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इसी को लेकर आज भाजपा ने आंदोलन किया। यह पहला मौका नहीं है जब कंपनी ने कर्मचारियों को निकाला। कुछ महीने पहले भी ऐसा ही किया गया था, उस समय भी भाजपा ने प्रदेर्शन किया था, इसके बाद ठेकेदार कंपनी निर्णय बदलते हुए सभी को वापस काम में ले लिया था।

पूर्व महापौर ने दी चेतावनी

भाजपा के इस आंदोलन में जिन कर्मचारियों को काम से निकाला गया है, वह भी इस दौरान आंदोलन में शामिल रहे। उनके साथ अन्य कर्मी भी शामिल रहे। वहीं आंदोलन में शामिल कर्मचारियों को निलंबित करने की आशंका पर पूर्व महापौर संदीप जोशी ने ठेकेदार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि, इस आंदोलन के कारण अगर किसी कर्मचारी को निकाला तो सहन नहीं किया जाएगा।