logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके पर लगा पुलिस जांच में बाधा पहुंचाने का आरोप, विरोध में एनसीपी ने किया प्रदर्शन


नागपुर: भाजपा नागपुर महानगर अध्यक्ष प्रवीण दटके के ऊपर पुलिस जांच को प्रभावित करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वालो का कहना है कि, दटके समर्थकों ने पहले परिवार से मारपीट की, वहीं जब शिकायत करने सभी थाने पहुंचे तो पुलिस पर दबाव बनाकर मामला दर्ज नहीं होने दिया। वहीं यह मामला राजनीतिक हो गया हैं। इसी को लेकर सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेताओं ने दटके के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतला भी जलाने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। 

दरअसल, पिछले दिनों गणेशपेठ थाना अंतर्गत टेबल हटाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया है। विवाद मारपीट तक पहुंच गया था। इस हमले में एक महिला का पैर टूट गया जबकि उसका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया था। घटना की शिकायत गणेशपेठ पुलिस थाने में की गयी।  लेकिन दटके के दबाव में मामला दर्ज नहीं किया। 

पुलिस कर रही मामला दबाने का प्रयास 

एनसीपी नेताओं का कहना है कि, पुलिस शहर भाजपा अध्यक्ष और विधायक प्रवीण दटके के दबाव में आकर मामले को दबाने का प्रयास कर रही। सभी आरोपी दटके के समर्थक है। और दटके ने पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों पर दबाव डाला है।  ऐसे में परिवार को इंसाफ नहीं मिल रहा है।