logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दो धड़ों में बटती नजर आ रही भाजपा! हिंदी भाषी प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की मांग को लेकर समाज का धरना प्रदर्शन


नागपुर: शहर गिट्टीखदान चौक पर, हिंदी भाषी समाज ने सभी राजनीतिक पार्टियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। हिंदी भाषियों की मांग है कि हिंदी भाषी प्रत्याशियों को राजनीतिक तौर पर शहर और हिंदी भाषी समाज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिले। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि हिंदी भाषी प्रत्याशियों को मौका नहीं मिला तो वह राजनीतिक पार्टियों का बहिष्कार कर ‘नोटा’ का बटन दबाएंगे।  

संदीप जोशी को टिकट दिए जाने की मांग के बाद, अब पश्चिम नागपुर से सीट देने की मांग को लेकर दयाशंकर तिवारी के समर्थकों ने कड़ा रुख अपना लिया है। इन दोनों नेताओं के समर्थक लगातार अपने नेताओं के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। पहले संदीप जोशी के समर्थकों ने उनके टिकट दिए जाने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, रविवार को शहर के गिट्टीखदान चौक पर, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी के समर्थकों ने भी अपने नेता को टिकट दिए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। 

दयाशंकर तिवारी के समर्थकों का कहना है कि शहर में साढ़े सात लाख से अधिक हिंदी भाषी मतदाताओं की आबादी होने के बावजूद सभी राजनीतिक पक्षों ने 10 वर्षों में किसी भी विधानसभा क्षेत्र से किसी भी हिंदी भाषी व्यक्ति को उम्मीदवार नहीं बनाया। 

हिंदी भाषियों की मांग है कि उन्हें प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना चाहिए। इसके साथ दयाशंकर तिवारी के समर्थकों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें टिकट नहीं दी जाएगी तो हिंदी भाषी समाज ‘नोटा’ का बटन दबाकर सभी पार्टियों का बहिष्कार करेगा। अब इन दोनों नेताओं के समर्थकों की मांग के चलते भाजपा दो धड़ो में बटती नजर आ रही है।  

देखें वीडियो: