logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने किया मतदान


नागपुर: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष और कामठी से पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले नागपुर में एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बावनकुले कोराडी स्थित मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे थे।   

इस दौरान बावनकुले ने कहा कि लोकतंत्र का जश्न बड़े हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। मतदाताओं का उत्साह सुखद है। यह उत्साहवर्धक है कि मतदान का कर्तव्य अनिवार्य रूप से निभाया जाये।

उन्होंने कहा, “मेरा आप सभी से अनुरोध है कि बिना बोर हुए अगले पांच वर्षों के लिए हमारे महाराष्ट्र का भविष्य तय करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान के अपने अधिकार का प्रयोग करें। आज आपका एक वोट अगले पांच वर्षों के लिए महाराष्ट्र और इसके 14 करोड़ लोगों का भविष्य तय करेगा।”