logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

क्रीड़ा चौक स्थित गैस वेल्डिंग दुकान में ब्लास्ट, एक की हालत गंभीर


नागपुर: नागपुर के अजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रीड़ा चौक पर एक वेल्डिंग दुकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया. यह घटना शनिवार शाम को हुई. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, नागपुर के अजनी थाना क्षेत्र के क्रीड़ा चौक इलाके में बब्लू गैस इलेक्ट्रिक वेल्डिंग की दुकान है. इस दुकान में गैस सिलेंडर फट गया, जिसमें 44 वर्षीय सुहास सोनावणे गंभीर रूप से घायल हो गए. 

सुहास साइकिल पर अगरबत्ती बेचते हैं. वो वेल्डिंग की दुकान में कुछ सामान लेने आए थे. उनके सामान नीचे रखते वेल्डिंग के लिए रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया. सुहास गैस सिलेंडर के बहुत करीब थे, इसलिए विस्फोट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में उनके दोनों पैरों के टुकड़े हो गए.

घायल सुहास को वेल्डिंग दुकान के मालिक ने तुरंत मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. अंतिम समाचार मिलने तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था.