logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

होली के चलते शहर में 40 स्थानों पर नाकाबंदी; पुलिस के रडार पर अपराधी और शराब माफिया, शहर भर में 4 हजार से अधिक जवानों की तैनाती


नागपुर: होली के जश्न में कोई खलल न पड़े, इसके लिए नागपुर पुलिस ने कमर कस ली है। अपराधियों और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त ने शहर के सभी थानेदारों को अपराधियों और अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई में ढील देने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

होली के दौरान पुराने विवाद भुनाने और अवैध शराब के बढ़ते कारोबार को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। शहरभर में 40 स्थानों पर नाकाबंदी लगाई गई है, जहाँ पुलिस और ट्रैफिक ब्रांच की टीम ड्रंक एंड ड्राइव की कड़ी जांच कर रही है।

नागपुर पुलिस के डीसीपी निकेतन कदम ने अवैध शराब कारोबार में संलिप्त दो महिलाओं को जिले से छह माह के लिए तड़ीपार कर दिया है। वहीं, पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल ने थानेदारों को चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई में ढील बरती गई, तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस बार होली पर कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी। 

नागपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की गुंडागर्दी और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील है कि होली के रंगों में सिर्फ खुशियाँ घोलें, शांति और सौहार्द बनाए रखें। 

देखें वीडियो: