logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

10th Board की परीक्षा आज से, नागपुर विभाग में 1.5 लाख बच्चे होंगे शमिल


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा अयोजित होने वाली 10 th बोर्ड की परिक्षा आज से शुरु होने वाली है। राज्य में जहां 16 लाख से ज्यादा बच्चे परीक्षा में बैठेंगे वहीं नागपुर विभाग में करीब 1.5 लाख विद्यार्थी इसमें शामिल होगें।

21 फरवरी से शुरु हो रही है, जो 17 मार्च तक चलेगी। पहला पेपर मराठी भाषा का होगा. नागपुर संभाग से 682 परीक्षा केंद्र पर 1 लाख 51 हजार 379 विद्यार्थी परीक्षा देने बैठेंगे. इन परीक्षाओं के लिए सरकारी स्कूलों के साथ अनुदानित और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों में भी केंद्र उपलब्ध कराए गए हैं.

यह परीक्षा 682 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. इनमें से सबसे अधिक 58,495 विद्यार्थी नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि सबसे कम 14,532 विद्यार्थी गढ़चिरोली में परीक्षा देनेवाले है. अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है.

शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं. इस वर्ष हर जिले में 5 उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं. इसमें प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण, योजना एवं उप शिक्षा अधिकारियों के उड़न दस्ते शामिल होंगे. इसके अलावा जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व विभाग का उड़न दस्ता भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगा. 

ऐसी है जिले अनुसार छात्रों की संख्या:

जिला      छात्र           केंद्र

नागपुर   57,495      220

चंद्रपुर    28,120      125

भंडारा   15,463        88

वर्धा      16,177        73

गोंदिया   18,592       98

गढ़चिरोली 14,532     75