logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Buldhana Bus Accident: रात 1.20 बजे भाई बहन के बीच हुई बात, दो मिनट बाद 1.22 को बस का हुआ एक्सीडेंट


नागपुर: विदर्भ ट्रैवल्स की बस रात एक बज के 20 मिनट का समय। बेस निवासी कौस्तुभ काले ने अपनी बहन से फ़ोन पर बात कर रहा था।  बातचीत के दौरान कौस्तुभ ने अपनी बहन को सुबह पुणे पहुंचकर बताने की बात कही और फ़ोन रख दिया। दो मिनट बाद यही 1.22 मिनट पर बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कौस्तुभ की जलकर मौत हो गई। भाई पुणे पहुंच गया होगा यह जानकार फ़ोन लगाया। लेकिन फ़ोन नहीं लगा। कभी देर लगाने के बाद भी जब नहीं लगा तो बहन परेशान हो गई। वहीं जैसे ही टीवी शुरू किया तो पता चला की नागपुर से पुणे जाने के लिए निकली विदर्भ ट्रेवल्स की बस दुर्घटना का शिकार हो गई और उसमे सवार 25 से ज्यादा लोगो की मौत होगी। यह सुनते ही बहन के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तुरंत घटना स्थल की ओर निकली।

बेसा इलाके का रहने वाला कौस्तुभ काले नागपुर में एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। कौस्तुभ इकलौता भाई और दो बहनें हैं। माता-पिता बूढ़े हैं। इसलिए घर की सारी जिम्मेदारी उन पर थी। डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते हुए, वह बेहतर नौकरी पाने के लिए एक निजी कंपनी में साक्षात्कार के लिए पुणे जाने का तय किया। 

शुक्रवार को अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने और अपनी बहन को बताने के बाद वह बैद्यनाथ चौक से विदर्भ ट्रैवल की बस से निकला। हादसे के पहले तक कौस्तुभ ने फ़ोन से परिजनों और बहनों से बात की। हालांकि, शनिवार की सुबह उनके परिवार को खबर मिली कि ट्रैवल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कौस्तुभ की बड़ी बहन बुलढाणा जाने के लिए निकली। 

कौस्तुभ की बहन ने बताया कि, “रात में एक बज के 20 मिनट पर कौस्तुभ से बात की थी। इस दौरान उसने बताया था कि, सुबह वह पुणे पहुंचकर फ़ोन करेगा।” हालांकि, बहन को अभी तक पता नहीं चला है कि, उसका भाई जिन्हे या उसकी हादसे में मौत हो गई। वहीं माता-पिता को भी हादसे और बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।