logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

समृद्धि एसटी महामंडल को नहीं भाई, निगम ने नागपुर-शिरडी बस सेवा को किया बंद 


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 11 दिसंबर 2022 को बड़े जोरशोर से समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Mahamarg) का उद्घाटन किया था। इसी समृद्धि को भुनाने के लिए राज्य परिवहन निगम (ST Mahamandal) ने नागपुर से शिरडी के बीच बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया। लेकिन एसटी महामंडल का यह निर्णय फायदे का सौदा साबित नहीं हुआ। उम्मीद के मुताबिक सवारी नहीं मिलने के कारण महज तीन महीने के अंदर एसटी महामंडल को अपनी यह बस सेवा बंद करने का निर्णय लेना पड़ा है। सवारी नहीं मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। 

हर महीने यात्री संख्या में गिरावट

मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर माह में नागपुर से शिरडी बस सेवा में कुल बैठने की क्षमता के मुकाबले 41 प्रतिशत यात्री मिले। हालांकि जनवरी माह में इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई और बैठने की क्षमता के मुकाबले महज 13 फीसदी यात्री ही मिले। फरवरी माह में यह संख्या घटकर आठ फीसदी रह गई। फरवरी माह में कई दिनों तक एक भी यात्री नहीं मिला तो बस सेवा बंद करने की बारी एसटी अधिकारियों की थी। आगामी स्कूल परीक्षाओं के मद्देनजर यात्रियों की संख्या में और कमी आने को ध्यान में रखते हुए एसटी के नागपुर मंडल ने बस सेवा बंद करने करने का निर्णय लिया। 

1350 रूपये का था किराया 

समृद्धि महामार्ग से नागपुर से नासिक जाने के लिए मात्र आठ घंटे का समय लगता है। इसके लिए एसटी मंडल ने 1350 रूपये का किराया तय किया था। नागपुर से शाम नौ बजे यहां से बस निकलती है और सुबह पांच बजे शिर्डी पहुँचती थी। वहां से भी बस रात में नौ बजे निकलती और सुबह पांच बजे नागपुर पहुंचती।