logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Buldhana: समृद्धि महामार्ग पर फिर हादसा, अनियंत्रित होकर पुल के निचे गिरा ट्रक; जलकर ड्राइवर-क्लीनर की मौत


बुलढाणा: दिवंगत बालासाहब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर 19 जून की रात 2 बजे के दौरान ट्रक चालक का ट्रक से नियंत्रण छूट जाने के कारण ट्रक पुलिया के नीचे गिर कर पलटी हो जाने से ट्रक चालक और क्लीनर ट्रक के केबिन में दब गए और ट्रक को आग लग गई, इस आग में ट्रक भी जल गया और ट्रक चालक और क्लीनर की जलकर मौत होने की दर्दनाक घटना घटी। ट्रक चालक और क्लीनर का शरीर जलकर कोयले जैसा बन गया।  

संभाजीनगर से पश्चिम बंगाल जा रहा प्याज के कट्टो से लदा ट्रक समृद्धि महामार्ग 178 लोकेशन के समीप ट्रक चालक का ट्रक से नियंत्रण छूट जाने से ट्रक समृद्धि मार्ग के बीचोबीच मौजूद पुलिया सुरक्षित कंपाउंड तोड़कर गड्ढे में पलटी होकर गिर गया।  घर्षण के कारण डीजल का टैंक में ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण ट्रक धधक धधक कर जल उठा। 

इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र सुरक्षा बल, कारंजा नगर परिषद दमकल दल, कारंजा शहर पुलिस स्टेशन के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी की बुझ नहीं पाई। करीब घंटो के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक बुरी तरह जलकर खाक हो गया। ट्रक में मौजूद चालक और क्लीनर की भी जलकर मौत हो गयी। तीन चार घंटो की मशक्कत के बाद दोनों मृत शरीर बाहर निकाले गये।  डब्ल्यूबी 23 एफ 6281 होने की जानकारी है।  खबर लिखे जाने तक मृतकों के नाम पता नहीं चल पाए।