logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Buldhana Bus Accident: मृतकों में नागपुर के चार यात्री, सभी की हुई पहचान


नागपुर: नागपुर से पुणे जाने वाली बस नागपुर-शिरडी समृद्धि राजमार्ग (Samrudhhi Mahamarg) पर बुलढाणा जिले के पिंपलखुटा के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 26 यात्रियों की मौत हो गई। इसमें नागपुर के चार यात्री शामिल हैं। इनमें से सभी की पहचान कर ली गई है।

पहचाने गए लोगों में कौस्तुभ काले, इशांत गुप्ता, गुड़िया शेख और रिया सोनपुरे शामिल हैं। वहीं एक की अभी पहचान की जा रही है। पुलिस विदर्भ ट्रैवल्स के बुकिंग कार्यालय से यात्रियों के बारे में जानकारी ले रही है।

ट्रैवल्स ने किया दूकान बंद 

दुर्घटना के बाद नागपुर में विदर्भ ट्रैवल्स की स्थानीय बुकिंग सेंटर बंद कर दिया गया है। बस गणेशपेठ के पास से निकली थी। हादसे के बाद से परेशान परिजन बुकिंग स्थल पहुंच रहे हैं, लेकिन दूकान बंद होने के कारण उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

परिजन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे

नागपुर से विदर्भ ट्रैवल्स में आयुष गाडगे, कौस्तुभ काले, कैलास गंगावणे, इशांत गुप्ता, गुड़िया शेख, योगेश गवई यात्री थे। हादसे की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ यात्रियों के परिजनों को सुबह 10 बजे तक हादसे की जानकारी नहीं थी। हालांकि, बताया जाता है कि जैसे ही हादसे की जानकारी परिजनों को मिली, वे घटनास्थल  सिंदखेड राजा के लिए निकल चुके हैं।