logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

माहिम के अनधिकृत दरगाह पर चला बुल्डोजर, राज ठाकरे के बयान बावनकुले ने कही बड़ी बात


नागपुर: गुड़ीपड़वा के मौके पर राज ठाकरे ने मुंबई में सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि, माहिम के समुन्दर में अनिधकृत तौर पर अतिक्रमण कर मस्जिद बनाई गई। इसी के साथ उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए एक महीने के अंदर उसे हटाने को कहा था, ऐसा नहीं करने पर बाजू में मंदिर बनाने का ऐलान कर दिया था। ठाकरे के इस बयान के बाद आज गुरुवार को बृहन्मुम्बई  के इस मस्जिद को गिरा दिया। वहीं इस पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, राज्य में जहां जहां अतिक्रमण होगा वहां चलेगा बुलडोजर।"

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा," कई चीजें सरकार तक नहीं पहुंच पाती हैं। लेकिन राज ठाकरे ने कल माहिम में निर्माण का मुद्दा उठाया और शिंदे-फडणवीस सरकार ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। मैं दोनों को बधाई देता हूं। इससे पहले सरकार ने प्रतापगढ़ के आधार पर निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। यह कार्रवाई आज माहिम में की गई है।"

उन्होंने आगे कहा, "ऐसे में प्रदेश में जहां कहीं भी अतिक्रमण हो वह अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि समाज में कहीं भी दुश्मनी पैदा न हो। वास्तव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों ही संवेदनशील नेता हैं।"

ठाकरे का बयान में कोई विवादित शब्द नहीं

राज ठाकरे के बयान से समाज में दरार पैदा होने के आरोप पर भी बावनकुले ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि राज ठाकरे के बयान से समाज में कोई दरार पैदा होगी। इसके उलट उन्होंने अपने भाषण में जावेद अख्तर की तारीफ की। साथ ही, हम एक ऐसा मुसलमान चाहते हैं जो भारत के संविधान में विश्वास करता हो। इसलिए, समाज में कलह पैदा करने का कोई कारण नहीं है।"