logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर शहर के खरबी इलाके में एक साथ पांच दुकानों में सेंधमारी,लाखों का माल गायब 


नागपुर:मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात नागपुर शहर खरबी परिसर के मेन रोड पर स्थित पांच दुकानों में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया। यह पांचो दुकानें एक ही मार्ग पर थी,रात तक़रीबन साढ़े तीन बजे के आस पास इस वारदात को अंजाम दिया गया.महज कुछ ही मिनटों में चोरो ने इस वारदात को अंजाम दिया और लाखों के माल पर हाँथ साफ कर दिया। 
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है,चोरों ने एक ही पैर्टन में दुकान में सेंधमारी की इसके लिए उन्होंने शटर के ताले तोड़ने के बजाये रॉड के सहारे शटर को ऊपर उठाया फिर दुकानों में प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया।एक साथ कई दुकानों में हुई चोरी की घटनाओ से इलाके में दशहत का माहौल है.वारदात का शिकार हुए दुकानदारों ने पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है.
चोरी की इस वारदात में दिल चप्स यह भी है चोरों ने कुछ अंतर में वारदात को अंजाम दिया। और अलग-अलग तरह की दुकानों को निशाना बनाया। यह वो दुकाने की जो इलाके की बड़ी दुकानों में शामिल है.चोरो ने किराणा,हार्डवेयर,मेडिकल स्टोर,प्रॉपर्टी डेवलपर के कार्यालय में हाथ साफ किया। वाठोडा पुलिस थाने के तहत आने वाले इलाको में इन दिनों चोरी की लगातार वारदातें हो रही.जिस वजह से नागरिकों में भय का माहौल है.