logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मंत्रिमंडल विस्तार, बावनकुले बोले- शीतकालीन सत्र से पहले करने का करूंगा अनुरोध


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस तथा अजित पवार से नागपुर में राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार करने का आग्रह करेंगे। शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने दो जुलाई को अजित पवार और छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ और दिलीप वलसे पाटिल सहित आठ विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था।   

बावनकुले ने शिंदे नीत सरकार में और अधिक मंत्रियों को शामिल करने पर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनसे राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए अनुरोध करूंगा।'' महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री समेत कुल 43 मंत्री हो सकते हैं और फिलहाल यह संख्या 29 है।