logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मोमिनपुरा में कार ने मचाया कोहराम; दो लोग हुए घायल, कई वाहन किए क्षतिग्रस्त, भीड़ ने की जमकर धुनाई


नागपुर: मोमिनपुरा परिसर में बीती रात एक नशे में धुत कार के चालक ने कोहराम मचा दिया। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए कार चालक ने पहले दो पुलिस कर्मियों को रौंदा और बाद में एक तंग गली में जाकर कई दुपहिया वाहनों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि बाद में गुस्साई भीड़ ने कार में सवार चार यूवकों को पड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले किया। इस हादसे के समय कार में सवार सभी युवक नशे में थे। 

मोमिनपुरा परिसर के भगवा घर चौक पर बीती रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी  दौरान उन्हें एक काले रंग की वरना कार आते हुए दिखाई दी। जब पुलिस की टीम ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो कार वहाँ से बैरीकेट तोड़ते हुए आगे निकल गई। इसी बीच बीट मार्शल अनिरुद्ध सहस्त्रबुधे और संजय तिवारी अपनी दुपहिया वाहन से उसका पीछा करने लगे, जिन्हें कार चालक ने कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और आगे भाग गया। 

थोड़ी दूर जाने के बाद रहमान होटल की बाजू की तंग गली में कार चालक घुस गया जिसने आगे चलकर तीन से चार दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हालांकि इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और भीड़ ने चारों युवकों को पकड़कर उन की जमकर धुलाई कर दी। 

इस कार को संकेत कन्हेरे नामक युवक चला रहा था जिसके खिलाफ इससे पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार में राहुल प्रेमलाल राउत, सोहेल खान व एक अन्य युवक मौजूद था। इस घटना के समय कार में सवार चारों लोग नशे की हालत में थे। कार में गांजा भी मिला है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है।