logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंबाझरी में घर में घुसी बेकाबू पजेरो कार, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल


नागपुर: शहर के अंबाझरी पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, लेकिन तेज रफ्तार पजेरो स्पोर्ट्स कार की चपेट में आकर दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना शाम के समय अंबाझरी गार्डन के पास स्थित एक घर के सामने हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पजेरो स्पोर्ट्स कार कैंपस चौक से अंबाझरी गार्डन की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए सीधे अंदर घुस गई। उसी समय सड़क से गुजर रहीं दो महिलाएं, गौरी सावरकर (47) और कीर्ति गोरले (45), कार की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दुर्घटना के वक्त कार में दो युवक सवार थे। सदके रझाक (20) और वेदांत जाधव (20)। दोनों को सिर और पैर में चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार अत्यधिक थी, जिस कारण ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से पूरी तरह छूट गया और यह दुर्घटना घटी। हादसे की सूचना मिलते ही अंबाझरी पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और थाने में जमा कर दिया गया है। प्राथमिक जांच जारी है, और यह भी जांचा जा रहा है कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।