logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर विवि के शताब्दी महोत्सव: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समारोह के मुख्य अतिथि


नागपुर: विश्वविद्यालय 4 अगस्त को अपने 100 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस मौके पर शताब्दी महोत्सव का समापन समारोह शुक्रवार को नागपुर के सुरेश भट सभागृह में आयोजित किया जाएगा। जिसमे प्रमुख अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उपस्तिथ रहेंगे।  इसके अलावा इस कार्यक्रम में कई पुरस्कारों की भी घोषणा की जाएगी।  

शुक्रवार 4 अगस्त को नागपुर विश्वविद्यालय अपने 100 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है।  शताब्दी महोत्सव के तहत नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा बीते वर्ष से ही कई विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। वही शुक्रवार को शताब्दी महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह नागपुर शहर स्तिथ सुरेश भट सभागृह में आयोजित होगा।  जिसमे प्रमुख अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उपस्तिथ रहेंगे। 

उपराष्ट्रपति के साथ राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पावर और उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल भी मंच साझा करेंगे।  बुधवार को आयोजित पत्रपरिषद में नागपुर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ सुभाष चौधरी ने ये जानकारी दी है।  

इसके अलावा इस कार्यक्रम में नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा दिए जाने वाले विविध पुरस्कार की भी घोषित की जाएगी। इनमे नागपुर विश्वविद्यालय जीवन साधना पुरस्कार, शिक्षण संस्था पुरस्कार, आदर्श अधिकारी पुरस्कार, प्राचार्य बलराज अहेर स्मृति स्वर्ण पदक, शताब्दी महोत्सव सुर्वण पदक, उत्कृष्ट विद्यार्थी पुरस्कार, उत्कृष्ट सांस्कृतिक पुरस्कार, और उत्कृष्ट राष्ट्रीय छात्र सेना कैडेट पुरस्कार शामिल है।