logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रपुर में मसाले की फैक्ट्री में FDA का छापा, 95 हजार का मटन मसाला जब्त ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Chandrapur: रेती से भरा ट्रक नहर में पलटा, दो की मौत 


चंद्रपुर: रेत लेकर जा रहे एक 12 चक्का टिप्पर नहर में पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर और सहायक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक इंद्र दीप (30) और प्रताप शिवकुमार राउत (28) शामिल हैं। दोनों नागपुर जिले के उमरेड तहसील के सुरगांव के रहने वाले हैं। यह हादसा सोमवार सुबह 7.30 बजे शंकरपुर-भिसी मार्ग पर अंबोली गांव से एक किमी पर हुआ। 

अनुमान लगाया जा रहा है कि, नींद लगने के कारण ड्राइवर ने ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भिसी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।