logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रशेखर बावनकुले ने शरद पवार पर बोला हमला, कहा- वह डबल गेम खेलने वाले नेता, सभी को पता


नागपुर: महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि, “पूरा महाराष्ट्र जानता है कि शरद पवार हमेशा दोहरा खेल खेलते हैं। उनके जीवन की ऐसी अनेक घटनाओं का उल्लेख किया जा सकता है। उनकी कथनी और करनी अलग है और इसमें उनका हाथ है।”

बीते दिनों राज्य में पोस्टर विवाद सामने आया था, जिसको लेकर विपक्षी दलों ने सरकार में सब सही नहीं चलने की बात कही थी। वहीं इस विवाद पर बोलते हुए बावनकुले ने कहा, “फड़नवीस और शिंदे बड़े दिल वाले नेता हैं। ऐसा नहीं है कि एक छोटे से विज्ञापन से उनका रिश्ता खराब हो जाएगा। दोनों नेता गहरी सोच वाले नेता हैं।”

बावनकुले ने औरंगजेब को लेकर ओवैसी, शरद पवार और बंटी पाटिल के बयानों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि, "भारत में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वाली ताकतों को नष्ट कर देना चाहिए। शिंदे-फडणवीस सरकार ऐसी ताकतों को ढूंढ निकालेगी और जमीन में दबी नहीं रहेगी।'