logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रशेखर यादव हत्याकांड: अदालत ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास, दूसरे को किया बर्खास्त


नागपुर: चंद्रशेखर यादव हत्याकांड मामले में निर्णय आ गया है। जिला अदालत ने आरोपी दीपक मुन्नालाल गिरे (31, स्वीपर कॉलोनी, गंगाबाई घाट) निवासी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसी के साथ दोषी पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है, वहीं जुर्माने की रकम नहीं भरने पर छह महीने की अतिरिक्त सजा सुनाई है। इसी के साथ अदालत के एक अन्य आरोपी बलिराम मंडले (शिवजी नगर, कोतवाली) निवासी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। न्यायाधीश एमवी देशपांडे की अदालत ने यह फैसला सुनाया। 

क्या है मामला?

2018 को चंद्रशेखर शिवपूजन यादव की हत्या कर दी गई थी। दोषी दीपक और मृतक चंद्रशेखर बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। एक जून 2018 को चंद्रशेखर कोतवाली थाना अंतर्गत एक पान ठेला पर खड़ा था। तभी दीपक वहां पर पहुंचा और कहने लगा की तुझे मन किया था न इधर नहीं आया, लेकिन इसके बावजूद तू इधर आ गया।

 ऐसा कहते हुए आरोपी ने अपने जेब से चाकू निकाला और हमला कर दिया। इस हमले में चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दीपक मौके से फरार हो गया। घायल चंद्रशेखर को तुरंत चांडक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।  प्रवीण भोवर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दोषी और उसके साथी बलिराम मंडले को गिरफ्तार किया। चार साल तक चली सुनवाई के बाद आज अदालत ने इसपर फैसला देते हुए आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।