logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

चंद्रयान ने चाँद पर गाड़ा भारत का झंडा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसरो और देशवासियों को दी बधाई 


नागपुर: चंद्रयान 3 (Chandrayan-3) सफलता के साथ चाँद पर उतर गया है। इसके बाद से बधाई का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ सहित तमाम लोगों ने इसरो और देशवासियों को बधाई दी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भी बधाई दी है। 

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, “चंद्रयान 3 ने खगोलीय इतिहास में भारत के शानदार अध्याय को छुआ! चंद्रयान-3 की त्रुटिहीन चंद्र लैंडिंग के लिए इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ, परियोजना निदेशक पी वीरमुथुवेल और मिशन निदेशक  मोहन कुमार को हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बनाती है।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा, "आपके अटूट समर्पण, सावधानीपूर्वक योजना और असाधारण टीम वर्क ने एक बार फिर अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की शक्ति को प्रदर्शित किया है। आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक, इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारत के हमारे साथी नागरिकों को बहुत-बहुत बधाई।"