logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एक ही विमान से नागपुर पहुंचे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री; नहीं आए अजित पवार


नागपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) नागपुर पहुंचे। दोनों नेता एक साथ एक ही फ्लाइट से नागपुर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के साथ रामटेक से निर्दलीय विधायक आशीष जायसवाल (Ashish Jaiswal) भी मौजूद रहे। शिंदे, फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के भी आने की चर्चा शुरू थी, लेकिन वह नहीं पहुंचे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। कल वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ गढ़चिरौली में गोंडवाना विश्वविद्यालय के स्नातक समारोह में भाग लेंगे। साथ ही वह नागपुर के कोराडी स्थित विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र के लोकार्पण समारोह में भी हिस्सा लेने वाले हैं। 

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच बैठक 

राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच वॉकर्स स्ट्रीट रामगिरि में बैठक होने वाली है। इस बैठक में अजित पवार और उनके समर्थक विधायकों और नेताओं की कल होने वाली बैठक को लेकर मंथन होगा। इसी के साथ पवार गुट के मंत्रियों को कौन-सा विभाग दिया जाए इस पर भी बात होने की संभावना है।