logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मलेरिया, डेंगू के खतरे में जी रहे मंगलवारी के नागरिक, कई बार शिकायत करने पर भी NMC ने नहीं की सफाई


नागपुर: शहर के मंगलवारी स्थित उत्कर्ष निर्माण टीचर्स कॉलोनी के सामने नायडू बिल्डिंग में रह रहे 20 परिवार नाले से बहती गंदगी, गटर के खुले ढक्कन और बढ़ते मछरों से परेशान हैं. यहां रह रहे लोगों ने कई बार महानगर पालिका में इस बात की शिकायत दी है किंतु अभी भी एनएमसी इसे लगातार नजरअंदाज कर रही है. नागरिकों का कहना है कि इससे उन्हें डेंगू या मलेरिया जैसी बीमारी होने का बड़ा खतरा है.

एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि वह और उसकी बहन फिलहाल डेंगू से ग्रसित हैं. उनके दादा की भी डेंगू के कारण ही मृत्यु हुई थी. इलाके में साफ-सफाई का कोई इंतजाम नहीं है. हमें डर है कि बाकी लोग भी न बीमार होने लगें.  

नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका से इसकी शिकायत की है. एनएमसी के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य अधिकारी के पास भी लिखित कंप्लेंट दर्ज कराई है किन्तु कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

इलाके के हर परिसर में लगातार जंगल और झाड़ियां बढ़ रही हैं. इस कारण से यहां किट-मच्छर भी पनप रहे हैं. पीड़ित निवासियों का कहना है कि वह पिछले दो सालों इसकी शिकायत कर रहे हैं और यहां सफाई होने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फिर भी नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.    

खुले गटर, झाड़, जंगल और बहती नाली के कारण यहां के स्थानीय लोगों को बहुत कष्ट झेलने पड़ रहे हैं. स्वास्थ्य संबंधी चिंता के कारण निवसियों का बुरा हाल है.